मेहंदी लगाना जिसे आता है परिवार में उसकी काफी कद्र होती है। खासकर जब कोई ऐसा मौका हो जब सबको मेहंदी लगानी है। अगर आप मेहंदी लगाने वालों में से हैं तो यहां 10 से ज्यादा डिजाइन्स हैं जो आप हाथों पर सजा सकते हैं। Credit: hennas_henna Instagram
बैक हैंड का ये डिजाइन आप फ्रंट पर भी लगा सकते हैं। अगर सिंपल और झटपट लगने वाली मेहंदी चाहिए तो यह अच्छी है।
कलाई तक ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी काफी सुंदर लगती है। पीछे भरे हाथ की मेहंदी लगाने के लिए ये बेस्ट है।
कलाई पर फूल से शुरू होने वाली यह मेहंदी काफी सुंदर दिखती है। इसे एक बार जरूर लगाकर देखें।
बेल-बूटे पसंद हैं तो हाथ पर यह डिजाइन लगाकर देखें। सुहागनों के भरे हाथों में यह काफी सुंदर दिखेगी।
मेहंदी में गोले वाला पैटर्न हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह सिंपल और सुंदर डिजाइन है।
फूलों वाले सुंदर डिजाइन पसंद हैं तो यह मेहंदी लगाकर देखें।
फ्रंट हैंड पर ट्रडिशनल गोले वाली मेहंदी में थोड़ी डिजाइन बनाकर इसे ट्रेंडी स्टाइल दें।
फूलों वाली शेडेड मेहंदी रचने के बाद कमाल दिखती है।
बेल वाली ये मेहंदी भी आसान है। अगर आप नौसिखिए हैं तो देखकर आसानी से लगा सकते हैं।