धर्म छिपाकर कर ली शादी ,भूखा प्यासा रखा
Farrukhabad-kannauj News - कमालगंज, संवाददाता। धर्म छिपाकर एक युवक ने शादी कर ली। धर्म परिवर्तन के लिए

कमालगंज, संवाददाता। धर्म छिपाकर एक युवक ने शादी कर ली। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। यही नही जान से मारने क ी धमकी दी गयी। इस मामले में पांच के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब इसमें जांच की जाएगी। एक महिला ने एटा जिले के एक गंांव के रहने वाले सलीम उर्फ सुनील समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि उसके साथ धोखे से धर्म छिपाकर शादी कर ली गयी। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया। धर्म परिवर्तन न करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी।
दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में एक युवती ने कहा है कि उसके दो लोग एटा की जेल में एक मुकदमे में बंद थे। जिनसे मुलाकात करने के लिए वह जाया करती थी।वही पर एक व्यक्ति उसे मिला जो अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने आया था। उसने अपना नाम सुनील कुमार बताया और कहा कि मै यहीं पर रहता हूं। जब कभी तुम्हे अपने दो लोगों से मुलाकात करनी हो तो तुम फोन कर देना पर्ची लगवा देंगे। इतना कहते हुये उसने मोबाइल नंबर दे दिया। इस मुस्लिम युवक ने अपना नाम सलीम व धर्म छिपाकर नाम सुनील बताया। काफी समय फोन पर बात करता रहा। इस पर मैने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने प्रेमजाल में फांस लिया। इसी बीच मेरे दोनो लोग जेल से छूट गये तो वह मेरे घर आने जाने लगा।उसने घर वालों को भी गुमराह किया। कहा कि शादी करना चाहता हूूं। इसने अलीगंज कस्बे में एक दोस्त के घर ले जाकर मेरी मां और भाई को बैठा दिया और कहा कि यही मेरा घर व परिवार है। यह भी कहा कि मेरे घर वाले नाराज हैं क्योंकि मै प्रेम विवाह कर रहा हूूं। शादी में घर का कोई नही आयेगा। हम आपके घर पर ही शादी कर लेंगे।इस पर मेरी मां ने विश्वास कर लिया। मेरी दो वर्ष पूर्व शादी कर दी। किराये के मकान मेंे शादी के बाद करीब 16से 18 महीने अलीगंज में रखा। इस बीच मै अपने घर आती जाती रही। तब मैने उसे अपने घर ले चलने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में वह अपने घर ले गया। जब उसका परिवार देखा तो जानकारी हुयी कि वह दूसरे धर्मसे है। इसने धर्म छिपाकर शादी की है। इस पर इसने दबाव बनाया। जब मैने धर्म कुबूल करने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट की गयी। भूखा प्यासा रखा गया। बाद में अपने घर कमालगंज पहुंची। पुलिस ने इस मामले में सलीम के अलावा मोवीन खां, इरफान, नजमा बेगम, सद्दीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जो शिकायत मिली उसको देखते हुये रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। इसमें कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।