mix 6 things in curd for 6 different health benefits from weight loss to constipation वेट लॉस से लेकर कब्ज होगी दूर, जान लें दही में किन 6 चीजों को मिलाकर खाना चाहिए
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलवेट लॉस से लेकर कब्ज होगी दूर, जान लें दही में किन 6 चीजों को मिलाकर खाना चाहिए

वेट लॉस से लेकर कब्ज होगी दूर, जान लें दही में किन 6 चीजों को मिलाकर खाना चाहिए

Add 6 things In Curd For Different Health Benefits: दही खाकर सेहत सही रखनी है तो जान लें किन 6 चीजों को मिलाकर खाने से होगा फायदा। वेट लॉस से लेकर कब्ज और खराब गट हेल्थ के लिए किन चीजों को मिलाकर खाएं।

AparajitaThu, 5 June 2025 05:28 PM
1/7

दही में इन चीजों को मिलाकर खाने से होगा फायदा

दही सेहत का भंडार है। इसे रोजाना खाने से ना केवल गट हेल्थ अच्छी होती है बल्कि विटामिन बी12 जैसे मिनरल्स की कमी भी पूरी होती है। लेकिन कई बार दही खाने से सेहत बनने की बजाय बिगड़ जाती है। जिसका कारण है दही का सही कॉम्बिनेशन ना होना। दही के पूरे फायदे अगर चाहते हैं तो उसमे इन 5 चीजों को मिलाकर खाएं। जिससे दही का पोषण बढ़ जाएगा। साथ ही स्वाद भी ज्यादा मिलेगा।

2/7

दही में मिलाएं पानी

आयुर्वेद के अनुसार दही को अगर ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए खाना है तो इसमे पानी मिलाकर पतला कर लें। जितना ज्यादा पतला दही होगा पेट के लिए उतना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए दही को अगर गट हेल्थ के लिए खाना है तो दही को पतला कर छाछ बनाकर ही खाएं।

3/7

दही में मिलाएं भुना जीरा

दही के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही जीरा मिलाने से सेहत भी बढ जाती है। जीरा जब दही में मिलाकर खाते हैं तो दही को पचाना आसान हो जाता है।

4/7

दही में मिलाएं अजवाइन

दही में ड्राई रोस्ट अजवाइन मिलाकर खाने से ये कब्ज की समस्या को दूर करती है। खूनी पाइल्स की शिकायत वालों को दही में अजवाइन मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है।

5/7

दही में मिलाएं काली मिर्च

दही में अगर काली मिर्च मिलाकर पतला कर लें। फिर इसे पीने से ना केवल दही के फायदे मिलते हैं बल्कि वेट लॉस भी होता है। तो अगर आप वेट लॉस डाइट में दही खाते हैं तो उसमे काली मिर्च को मिलाकर खाएं।

6/7

दही में पुदीना डालकर खाएं

गर्मियों के दिनों में दही ना केवल पेट को ठंडा रखने में मदद करती है। बल्कि एसिडिटी और सीने की जलन से भी राहत देती है। दही के इन फायदों को बढ़ाना है तो साथ में पुदीना की पत्तियों को पेस्ट बनाकर मिक्स कर दें। या फिर ड्राई पुदीना की पत्तियां डाल दें। इससे पेट को ठंडक मिलेगी।

7/7

दही में काला नमक मिलाकर खाएं

दही में काला नमक मिक्स कर खाने से भूख बढ़ती है और डाइजेशन सुधरता है। साथ ही दही का टेस्ट भी दोगुना हो जाता है। (All Image Credits: Shutterstock)