Radhika Merchant Wedding Look She wore traditional red white lehenga See Her royal look राधिका मर्चेंट दुल्हन के जोड़े में दिखीं अप्सरा सी हसीन, गोल्डन और लाल लहंगे में दिखा शाही लुक
Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलराधिका मर्चेंट दुल्हन के जोड़े में दिखीं अप्सरा सी हसीन, गोल्डन और लाल लहंगे में दिखा शाही लुक

राधिका मर्चेंट दुल्हन के जोड़े में दिखीं अप्सरा सी हसीन, गोल्डन और लाल लहंगे में दिखा शाही लुक

  • अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। अपने खास दिन के लिए उन्होंने गोल्डन और लाल रंग के लहंगे को कैरी किया है। देखिए उनके लुक में क्या खास है।  

Avantika JainFri, 12 July 2024 11:28 PM
1/7

राधिका मर्चेंट का ब्राइडल लुक है रॉयल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा था। हालांकि अब ये इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 12 जुलाई को दोनों शादी कर रहे हैं। इसी बीच दुल्हन राधिका का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इस लुक में वह गुजराती दुल्हन की तरह ही तैयार हुई हैं।

2/7

अंबानी परिवार की छोटी बहू ने पहना ट्रेडिशनल लहंगा

गुजरात की दुल्हन अक्सर गोल्डन-लाल लहंगों में नजर आती हैं। राधिका मर्चेंट ने भी पारंपरिक लुक को कैरी किया। उन्होंने अपने खास दिन के लिए अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए लहंगे को पहना है। ये घाघरा लाल रंग की तीन बॉर्डर के साथ है। इसकी कारीगरी नक्शी, सादी और जरदोजी का बेहतरीन मिक्स है।

3/7

लहंगे पर किया गया है बारीक काम

इस लहंगे को आइवरी जरदोजी कट-वर्क से बनाया गया है। लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई है, जिसे स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम के स्पर्श से सजाया गया है। लहंगे को हैवी लुक देने के लिए फूलों के छोटे-छोटे बूटे हर जगह बनाए गए हैं।

4/7

5 मीटर का वेल और टिश्यू का दुपट्टा

राधिका के लहंगे में 5 मीटर का हेड वेल लगा है। साथ ही में उन्होंने जो लाल रंग के दुपट्टे को कैरी किया है, ये दुपट्टा टिश्यू का है।

5/7

दुपट्टे पर लगी है सीक्वेंस लेस

राधिका ने जिस दुपट्टे से अपना सिर कवर किया है उस पर बॉर्डर लगा है। लाल और गोल्डन रंग के बॉर्डर के अलावा दुपट्टे पर सीक्वेंड का बॉर्डर लगाया गया है।

6/7

शाही जूलरी ने लगाए चार चांद

राधिका मर्चेंट का दुल्हन लुक वाकई में देखने लायक है। उन्होंने अपने बेहद खूबसूरत लहंगे के साथ शाही जूलरी को कैरी किया है। जिसमें चोकर के साथ एक लॉन्ग सेट है, जिस पर बड़े स्टोन लगे हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग ईयर रिंग्स और मांगटीका भी पहना है। इस लुक के लिए उन्होंने लाल रंग की वेलवेट चूड़ियों और कुछ कंगन को कैरी किया है।

7/7

मेकअप ने लुक को बनाया अट्रैक्टिव

अपने खास दिन पर सबसे सुंदर दिखने के लिए राधिका ने अट्रैक्टिव मेकअप लुक को कैरी किया। जिसमें फ्लॉलेस बेस है। आंखों पर हल्का आईशैडो के साथ बेहद पतला आईलाइनर लगाया गया है। अपनी पलकों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने मस्कारा लगाया है। ब्राइडल लुक के लिए उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक लगाई है। इसे मेकअप में उन्होंने छोटी सी मेहरून रंग की बिंदी भी लगाई है।