स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे या फिर ब्रांडेड कपड़ों को ही स्टाइल किया जाए। आप सिंपल कपड़ों को अगर अच्छे डिजाइन देकर बनवाएं तो वह भी आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकते हैं। यहां हम कुर्ता और प्लाजो के कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं, जो सिंपल सूट को खास बना सकते हैं। देखिए पैटर्न-
राउंड वी नेकलाइन को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इस डिजाइन को बनवाएं। इसमें एक तरफ लूप बने हैं और दूसरी तरफ कुछ बटन बने हैं। Photo Credit: beauty_fashionistt
जॉर्जेट या शिफॉन कपड़े के प्लाजो के लिए अच्छा डिजाइन खोज रही हैं तो इस पैटर्न को चुनें। प्लाजो का ये डिजाइन कुर्ती के साथ काफी अच्छा लगता है। Photo Credit: fashion_beautytipss
कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इस पैटर्न को चुनें। कॉटन सूट के साथ ये काफी अच्छा लगता है। Photo Credit: beauty_fashionistt
पैंट प्लाजो को फैंसी लुक देने के लिए इस तरह कमूरे वाली लेस को लगाएं। सूट को आकर्षक लुक देने के लिए इस लेस को कुर्ती में भी लगाया जा सकता है। Photo Credit: fashion_beautytipss
कुर्ते की नेकलाइन पर आप चाहें तो मैचिंग या कंट्रास्ट कपड़े से बनी बीड्स को लगवाएं। ये डिजाइन कॉटन कुर्ती को काफी खास बना सकता है।Photo Credit: beauty_fashionistt
कॉटन के प्लाजो को फैंसी लुक देने के लिए आप इस तरह से कॉटन लेस लगाएं। Photo Credit: fashion_beautytipss
कुर्ते की वी नेकलाइन को सुंदर बनाने के लिए आप सूट से मैच करती पाइपिन को लगवाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt
साइड कटिंग वाले डिजाइन प्लाजो में काफी अच्छे लगते हैं। इस डिजाइन को खास बनाने के लिए मोती वाले बटन लगाएं। Photo Credit: fashion_beautytipss
कुर्ती की नेकलाइन पर इस तरह से कपड़े से बनी फ्रिल लगाएं और इसे एक सुंदर लेस से सजाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt
सूट को फॉर्मल के साथ फैंसी लुक देने के लिए इस तरह का बॉटम वियर एकदम परफेक्ट रहेगा। ये दिखने में काफी अच्छा लगता है। Photo Credit: fashion_beautytipss
कॉलर वाले कुर्ते को पसंद करते हैं तो इस पैटर्न को चुनें। ये डिजाइन काफी डिफरेंट है, लेकिन पहनने के बाद अच्छा दिखेगा। Photo Credit: _maitri_boutique
सूट के साथ आप इस तरह की पैंट्स भी स्टिच करा सकती हैं। ये पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड में है। Photo Credit: fashion_beautytipss