आईपीएल 2025 के अभी तक 23 मुकाबले खेले गए हैं और स्लो ओवर रेट के चलते बीसीसीआई 5 कप्तानों पर लाखों का जुर्माना लगा चुका है। इस लिस्ट में दो कप्तान राजस्थान रॉयल्स के हैं, वहीं 1-1 कप्तान लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हैं। आईए जानते हैं किस कप्तान पर कितना फाइन लगा है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले के दौरान एमआई को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। पांड्या इस सीजन का पहला मैच भी स्लो ओवर रेट की वजह से नहीं खेल पाए थे।
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। जिस वजह से स्टैंड इन कप्तान रियान पराग पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के 23वें में राजस्थान ने फिर तय समय के अंदर 20 ओवर पूरे नहीं किए जिस वजह से कप्तान समेत पूरी टीम को दंड भुगतना पड़ा। सैमसन पर 24 लाख का तो इंपैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग XI में शामिल सभी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो, उसका जुर्माना लगाया गया है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी बीसीसीआई 12 लाख का जुर्माना लगा चुका है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एलएसजी स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार भी इस सीजन एक बार यह गलती कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान आरसीबी तय समय के अंदर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी जिसकी वजह से उन पर 12 लाख का जुर्माना लगा था।