IPL 2022 के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने रिटायर्ड आउट होने वाली प्रथा को शुरू किया था, जो उस सीजन तो एक ही बार देखने को मिली, लेकिन अगले सीजन में दो बार खिलाड़ी रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। 2024 में ऐसा एक बार भी नहीं हुआ, लेकिन 2025 में कुछ ही मैचों के अंतराल पर दो खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। ताजा मामला डेवन कॉनवे से जुड़ा है। उनसे पहले कौन-कौन रिटायर्ड आउट हुआ है, ये जान लीजिए।
आईपीएल में 2025 से पहले सिर्फ 3 खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुए, लेकिन इस सीजन दो खिलाड़ी ऐसा कर चकुे हैं। नया नाम इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवन कॉनवे का जुड़ा है, जो 49 गेंदों में 69 रन बना चुके थे।
आईपीएल 2025 में तिलक वर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जो रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। वे इस लिस्ट में चौथे खिलाड़ी थे, जिनके साथ ये घटना हुई थी। वे गेंद को टाइम नहीं कर पा रहे थे और मुंबई के मैनेजमेंट ने उनको वापस बुला लिया था।
गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन 2023 के सीजन में रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे थे। उस सीजन दूसरे खिलाड़ी ने ऐसा किया था। वे आईपीएल में रिटायर्ड आउट होकर लौटने वाले तीसरे खिलाड़ी थे।
पंजाब किंग्स के बैटर अथर्व तायडे आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 2023 के सीजन में ऐसा किया था। उस सीजन पहली बार किसी ने रिटायर्ड आउट होना जरूरी समझा था।
आर अश्विन ने रिटायर्ड आउट वाला मसला शुरू किया था। साल 2022 में मुंबई के मैदान पर आर अश्विन रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, क्योंकि वे तेज गति से रन नहीं बना पा रहे थे। ये पहली बार था, जब किसी ने ये कदम उठाया था।