Chhatra Faces Severe Heatwave with Temperatures Reaching 42 5 C गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChhatra Faces Severe Heatwave with Temperatures Reaching 42 5 C

गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार

गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पारगर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पारगर्मी ने लोगों का जीना

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराFri, 25 April 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, पारा पहुंचा 42 डिग्री के  पार

चतरा, प्रतिनिधि। जिलेवासी इन दिनों आग उगलती गर्मी से परेशान हैं। सुबह सात बजते ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दे रहा है। 11 से 12 बजे दिन तक शहर की सड़कें सुनसान हो जाती है। ऐसा लगता है मानो कफ्र्यु लग गया हो। चौंक चौराहों पर केवल ठेले खामचे और तरबुल आदि बेचने वाले नजर आते हैं। 24 अप्रैल को चतरा का तापमान 42.5 डिग्र सेल्सियस रहा। लोग गर्मी से त्राहिमाम दिखे। गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़े से लोग परेशान रहे। ऐसे में चतरा का व्यवहार न्यायालय भी इस बार मोर्निंग नहीं हुआ है। मॉर्निंग नहीं होने के कारण कोर्ट आने-जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे मौसम विज्ञान विभाग बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची ने जो एडवाईजरी जारी किया है, उसमें 27 अप्रैल तक गर्मी से राहतल नहीं मिलने की बात कही गयी है। 25 अप्रैल को 41, 26 अप्रैल को 42 और 27 अप्रैल को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान लगाया गया है। जबकि अनुमान से भी कहं ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।