5 unwanted records were added to Indias name under Gautam Gambhir coaching गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत के नाम जुड़े ये 5 अनचाहे रिकॉर्ड्स, लिस्ट देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Hindi Newsफोटोखेलगौतम गंभीर की कोचिंग में भारत के नाम जुड़े ये 5 अनचाहे रिकॉर्ड्स, लिस्ट देख आप भी रह जाएंगे हैरान

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत के नाम जुड़े ये 5 अनचाहे रिकॉर्ड्स, लिस्ट देख आप भी रह जाएंगे हैरान

  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच का पद संभाला है। वह वर्ल्ड कप 2027 तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे।

Lokesh KheraSun, 27 Oct 2024 09:33 AM
1/6

गौतम गंभीर की कोचिंग में शर्मनाक रिकॉर्ड

राहुल द्रविड़ के बाद हेड कोच बने गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने अभी कुछ ही सीरीज खेली है, मगर 5 बड़े और अनचाहे रिकॉर्ड टीम अपने नाम कर चुकी है। आईए एक नजर इस पर डालते हैं-

2/6

श्रीलंका से 27 साल बाद वनडे सीरीज हारे

गौतम गंभीर के कोचिंग करियर का आगाज श्रीलंका दौरे से हुआ था। टीम टी20 सीरीज तो जीतने में कामयाब रही थी, मगर वनडे में उन्हें 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 1997 के बाद भारत श्रीलंका से कोई वनडे सीरीज हारा था।

3/6

46 पर ऑलआउट टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया 46 पर ऑलआउट हो गई थी। यह घरेलू सरजमीं पर भारत का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे लोएस्ट स्कोर है।

4/6

36 साल बाद न्यूजीलैंड से हारे टेस्ट मैच

बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले कीवी टीम ने भारत में 1988 में आखिरी टेस्ट मैच जीता था।

5/6

69 साल में पहली बार न्यूजीलैंड से घर में हारे टेस्ट सीरीज

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत इससे पहले न्यूजीलैंड से घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा था। कीवी टीम 1955 में पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आई थी। 69 साल में टीम अब पहली बार सीरीज जीतने में कामयाब रही है।

6/6

टूटा घर में जीतने का घमंड

न्यूजीलैंड से मिली हार से भारत का घर में सीरीज जीतने का घमंड भी चकनाचूर हो गया है। 2012 के बाद भारत को पहली बार घर में सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान टीम ने लगातार 18 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।