आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 11 गेंदें डाली थी। सिराज ने इस मैच में 19वें ओवर में पांच वाइड गेंद दी थी। इस ओवर में कुल 16 रन बने थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए तुषार देशपांडे ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 11 गेंद की थी। इस दौरान उन्होंने तीन वाइड और दो नो बॉल दी थी। इस ओवर में 18 रन बने थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए तुषार देशपांडे ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 11 गेंद की थी। इस दौरान उन्होंने तीन वाइड और दो नो बॉल दी थी। इस ओवर में 18 रन बने थे।
संदीप शर्मा ने बुधवार को आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम ओवर में 11 गेंद डाली। राजस्थान के गेंदबाज संदीप ने चार वाइड और एक नो बॉल के साथ 19 रन लुटाए।
इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद डालने वाले गेंदबाजी की सूची में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 19 रन दिए।