धनहा के पोलदार की यूपी में सड़क हादसे में मौत
मधुबनी के दौनहा गांव के विनोद राम (30) की मृत्यु कुशीनगर में हुई। वह मजदूरी करके घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। विनोद के...

मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा गांव निवासी एक पोलदार की मौत उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अन्तर्गत खिरकिया चौक पर हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पोलदार के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोलदार मजदूरी कर पडरौना से अपने घर आ रहा था। घटना मंगलवार की रात करीब 9 बजे की बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दौनहा गांव निवासी विनोद राम (30) यूपी के पडरौना में पोलदारी का कार्य करता था। मंगलवार की रात करीब 9 बजे बाईक से अपने घर आ रहा था कि अचानक खिरकिया चौक पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया व विनोद राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृत विनोद राम के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन बच्चिया एवं एक लड़का है। विनोद राम दो भाई हैं परंतु दोनों अलग अलग रहते हैं। पिता राधेश्याम राम बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। माता का पहले ही देहांत हो चुका हैं।
पत्नी दुर्गावती देवी यह कहकर बेहोश हो जा रही थी कि, अब के सहारा होई। लइकन के खिलाई। वही विनोद राम की मौत से गांव में मातम पसर गया है। स्थानीय मुखिया रमाशंकर राम ने बताया कि, घटना बहुत ही दुखद है। बच्चों के सर से बाप का साया उठ गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।