Top 5 Most runs by a player in ipl virat kohli rohit sharma shikhar dhawan आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को एक पायदान का फायदा
Hindi Newsफोटोखेलआईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को एक पायदान का फायदा

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को एक पायदान का फायदा

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों में अपना स्थान सुधारा है। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा है। आइए देखते हैं कौन हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी।

Chandra Prakash PandeyMon, 21 April 2025 11:27 AM
1/5

आईपीएल में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली 8326 रन के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने अबतक 260 मैच में 252 पारियां खेली हैं। किंग कोहली का औसत 39.27 है। आरसीबी की तरफ से खेलने वाले विराट कोहली ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नाबाद 73 रन बनाए थे।

2/5

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 76 रन की पारी खेली। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस शानदार पारी के साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शिखर धवन इस स्थान पर काबिज थे। रोहित शर्मा के अब आईपीएल में 6786 रन हैं। उन्होंने 264 मैच की 259 पारियों में 29.63 की औसत से ये रन बनाए हैं।

3/5

IPL में सबसे ज्यादा रन के मामले में तीसरे पर खिसके शिखर धवन

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन का नाम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 222 मैच की 221 पारियों में 6769 रन बनाए हैं। अब वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं।

4/5

डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं। उनके नाम 184 मैच की 184 पारियों में 6565 रन दर्ज हैं। इस बार आईपीएल नीलामी में वॉर्नर अनसोल्ड रहे थे। फिलहाल वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं और कराची किंग्स के कप्तान हैं।

5/5

सुरेश रैना लिस्ट में पांचवें नंबर पर

सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने 205 मैच की 200 पारियों में 5528 रन बनाए हैं। चेन्नई के महेंद्र सिंह धोनी ठीक उनके पीछे हैं। धोनी के नाम आईपीएल में अब तक 5377 रन हैं। वह इस सीजन में खेल रहे हैं जबकि रैना ने आखिरी बार 2021 में आईपीएल खेला था।