दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 4 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। राहुल ने आईपीएल में 200 सिक्स कप्लीट कर लिए हैं। उन्होंने संजू सैमसन को पछाड़कर एक नया इतिहास रचा है। दरअसल, वह आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने महज 129 पारियों यह कमाल किया। वैसे, राहुल आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओवरऑल भारतीयों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में 159 पारियों में 200 छक्के पूरे किए थे। वह ओवरऑल लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। सैमसन अब तक टूर्नामेंट में 175 मैचों में 216 सिक्स लगा चुके हैं।
पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना सबसे अधिक छक्के मारने वाले भारतीयों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 205 मैचों में 203 सिक्स उड़ाए थे। रैना ने 193 पारियों में 200 छक्के पूरे किए थे।
फेहरिस्त में एमएस धोनी तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी 271 आईपीएल मैचों में 260 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने 165 पारियों में 200 सिक्स कंप्लीट किए थे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक 259 आईपीएल मैचों में 282 छक्के जड़े हैं। उन्होंने 180 पारियों में 200 सिक्स का आंकड़ा छुआ था।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेलने वाले रोहित ने 263 मैचों में 286 जमाए हैं। 'हिटमैन' ने 185 पारियों में 200 सिक्स पूरे किए थे।