These 90s actors gave tough competition to Salman Shahrukh Khan with their good looks, but could not make in acting 90s के इन एक्टर्स ने अपनी खूबसूरती से सलमान-शाहरुख खान को दी टक्कर, एक्टिंग में नहीं बना पाए नाम
Hindi Newsफोटो90s के इन एक्टर्स ने अपनी खूबसूरती से सलमान-शाहरुख खान को दी टक्कर, एक्टिंग में नहीं बना पाए नाम

90s के इन एक्टर्स ने अपनी खूबसूरती से सलमान-शाहरुख खान को दी टक्कर, एक्टिंग में नहीं बना पाए नाम

  • हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में कई नए एक्टर्स को पहचान मिली। इस लिस्ट में कई ऐसे भी एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से उस समय के स्टार सलमान खान, शाहरुख को टक्कर दी। लेकिन अपनी फिल्मों से वो स्टारडम हासिल नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए।

Usha ShrivasSun, 13 April 2025 09:32 AM
1/8

इन एक्टर्स ने अपने लुक्स से दी टक्कर

90 के दशक से अभी तक तीन खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान का राज रहा है। फिल्मों में इनकी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के भी चर्चे हुए। लेकिन इसी दौरान कई नए एक्टर्स आए। इन एक्टर्स के गुड लुक्स ने कई लड़कियों को अपना दीवाना बनाया।

2/8

फराज खान

फराज खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर ने उस समय दुल्हन बनू मैं तेरी नाम की फिल्म की थी। रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी में भी नजर आए। फराज के गुड लुक्स, दबंग बॉडी की खूब तारीफें हुई। यहां तक कि ऐसी भी खबरें हैं कि फराज, सलमान खान स्टारर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए पहली पसंद थे। बाद में वो इंडस्ट्री में कुछ कमाल नहीं दिखा सके।

3/8

इंदर कुमार

इंदर कुमार को कई फिल्मों में सपोर्टिंग हीरो के तौर पर देखा गया। एक्टर खूबसूरती के मामले में गोविंदा, सलमान खान जैसे एक्टर को टक्कर देते थे। सलमान के साथ सेकंड लीड हीरो नजर भी आए। लेकिन वक्त ऐसा आया कि उन्हें हीरो के दोस्त के ऑफर आने लगे। अब इंदर इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

4/8

चंद्रचूर सिंह

संजय दत्त की फिल्म दाग में महिमा चौधरी के साथ उनका गाना ‘दिल दीवाना’ आज भी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस और लुक्स की चर्चा हुई। लेकिन एक एक्सीडेंट ने उनके करियर पर बुरा असर छोड़ दिया।अब वो छोटे किरदारों में ही नजर आते हैं।

5/8

रजत बेदी

रजत बेदी को कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार में देखा होगा। ये एक ऐसा विलेन था जो खूबसूरती के मामले में हीरो पर भारी पड़ रहे थे। हालांकि, एक्टर को हमेशा ऐसे ही किरदारों में देखा गया। उन्हें नए किरदार कम ही ऑफर हुए।

6/8

जुगल हंसराज

जुगल हंसराज अपनी खूबसूरत आंखो के लिए बचपन से ही मशहूर हैं। एक्टर की फिल्में पसंद की गई। लुक्स की तारीफ हुई लेकिन इसके बावजूद वो इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं बना पाए। हाल में उन्हें नादानियां नाम की फिल्म में इब्राहिम अली खान के पिता के रूप में देखा गया था।

7/8

सुमित सहगल

सुमित सहगल का करियर तो 1987 में ही शुरू हो गया था। लेकिन इन्हें पहचान मिली 90 के दशक तक आते-आते। उस समय एक्टर को गोविंदा की कॉपी कहा जाता था। सुमित की कद-काठी को पसंद किया गया। लेकिन वो इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं बना सके।

8/8

प्रियांशु चटर्जी

प्रियांशु चटर्जी ने फिल्म तुम बिन से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन वो अपने लुक्स के लिए तारीफें पहले से बटोर रहे थे। फिल्म में अच्छी परफॉरमेंस, गुड लुक्स के बावजूद एक्टर कुछ बड़ा नहीं कर पाए।