पति से बेवफाई,संबंध बनाने के बाद भाभी को देवर ने भी दिया गच्चा, कहीं की नहीं बची
यूपी के कन्नौज में पति से बेवफाई करने वाली महिला को देवर ने भी संबंध बनाने छोड़ दिया है। महिला ने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाभी ने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत की है।

यूपी के कन्नौज में हैरान करने वाला मामला एक सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि देवर से संबंध के बारे में पता चलने पर उसके पति ने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। कुछ समय बाद देवर भी भाभी को गच्चा दे गया। पति से बेवफाई करने वाली भाभी को देवर ने भी छोड़ दिया। महिला अब कहीं की नहीं बची।
पूरा मामला सौरिख थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां एक महिला ने एसपी को शिकायत की पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर चार साल से शारीरिक शोषण करता रहा। अब उसने शादी से मना कर दिया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। पति की गैर मौजूदगी में उसका देवर उस पर नजर रखता था। देवर से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे उसने दबाव में लेकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए और उसे हमेशा शादी करने का झांसा देता रहा। देवर से उसके संबंधों की जानकारी होने पर उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया पिछले 4 साल से उसका देवर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है अब उसने शादी से मना कर दिया। महिला ने एसपी से शिकायत की है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।