Agra Runners Shine at TCS World 10K in Bangalore बंगलूरू में आगरा के धावकों ने दिखाया दमखम, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAgra Runners Shine at TCS World 10K in Bangalore

बंगलूरू में आगरा के धावकों ने दिखाया दमखम

Agra News - आगरा के धावकों ने बंगलूरू में टीसीएस वर्ल्ड 10 के दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. आरके वर्मा, गौरव यादव, कमलकांत और पूजा गुप्ता ने विभिन्न दूरी की दौड़ पूरी कर प्रमाण पत्र प्राप्त किए। रायट क्लब...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 1 May 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
बंगलूरू में आगरा के धावकों ने दिखाया दमखम

आगरा के धावकों ने बंगलूरू में हुई टीसीएस वर्ल्ड 10 के दौड़ में दमखम दिखाया। डॉ. आरके वर्मा, गौरव यादव, कमलकांत, पूजा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमाण पत्र हासिल किए। यह प्रमाण पत्र उन्हें 42.2 किमी, 25 किमी, 21.1 किमी और 10 किमी की दौड़ पूरा करने के लिए मिला। रायट क्लब लगातार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास समय-समय पर करता रहता है। दौड़ में डॉ. दिनेश कुमार राठौर, अजयदीप सिंह, माला राजपूत, प्रदीप यादव, अदिति त्रिपाठी, तारा सिंह तोमर, इशू कुलश्रेष्ठ, दिवाकर खिरवार, वरुण मित्तल, राज सिंह, अगम आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।