संगठन सृजन बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर फोकस
Agra News - जिला कांग्रेस कमेटी ने गंजडुंडवारा के रेलवे रोड पर संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं की अहमियत पर जोर दिया। सभी सदस्य एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प...

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गंजडुंडवारा के रेलवे रोड पर संगठन सृजन बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने पर फोकस रहा। बुधवार की दोपहर जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। वह हर कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करेंगे। वह सभी के कार्यकर्ताओं के सुख व दुख में हमेशा साथ खड़े हैं। कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक माला के रूप में कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटें। संगठन सृजन बैठक की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा ने की और संचालन नीरज शर्मा ने किया।
बैठक को विमल कुमार सिंह, दीप कुमार पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आदेश सिंह चौहान, खान चुन्नी खान, अजय मिश्रा आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की। बैठक में अशोक मिश्रा, अवरार अली, अमित कुमार यादव, धर्मेश शर्मा, मुशीर अहमद, हरिहर, अमरदीन अंसारी, मुरसलीम, अर्चिका मिश्रा, राजा सलमानी, आसिफ, मो. फैसल आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।