कटरा जोगीदास से निकली परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा
Agra News - आगरा में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ताजगंज में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए कटरा जोगीदास में समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, विष्णु,...

आगरा। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन ताजगंज में किया गया। शोभायात्रा कटरा जोगीदास प्राचीन दाऊजी मंदिर एवं नवीन खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर चौक कागजी, हनुमान चौक, चौक थाना, छोटा बाजार, तांगा स्टैंड, मलको गली, सेंट्रल बैंक होते हुए कटरा जोगीदास ताजगंज में समापन हुई। शोभायात्रा में भागवन गणेश, विष्णु, लक्ष्मी, हनुमान, अयोध्या श्री राम, शिव परिवार एवं सबसे अंत में भगवान परशुराम की भव्य झांकी चल रही थी। इस अवसर पर अध्यक्ष पारस वशिष्ठ, छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, गणेश चंद, अश्वनी कुमार वशिष्ठ, देवेंद्र चिल्लू, मनीष अग्रवाल, माता प्रसाद पार्षद,भारत गौड़ ब्रह्मदत्त शर्मा, भानु दीक्षित, पंकज बघेल, सुनील बघेल, लक्की सारस्वत, शिवम शर्मा, प्रिंस अरोरा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, घनश्याम पाठक, सुनील तिवारी , राकेश तिवारी,शिवम गौड़, रवि माहौर,रवि वशिष्ठ,अभिषेक पाठक, मुकुल शर्मा, यश शर्मा, निशांत पचौरी, केशव वशिष्ठ, सुनील वशिष्ठ,ऋषभ वशिष्ठ, लक्की वशिष्ठ, सिद्धार्थ शर्मा, मुकुल वशिष्ठ, प्रशांत वशिष्ठ आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।