Intense Heatwave Hits District as Temperature Soars to 38 C सुबह हुई बूंदाबांदी, दोपहर में चटक धूप ने बढाई उमस, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIntense Heatwave Hits District as Temperature Soars to 38 C

सुबह हुई बूंदाबांदी, दोपहर में चटक धूप ने बढाई उमस

Agra News - जनपद में मई की शुरुआत से ही उमसभरी गर्मी का सामना हो रहा है। शनिवार को बूंदाबांदी के बाद धूप खिली, जिससे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जतन करते नजर आए। बाजारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 4 May 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
सुबह हुई बूंदाबांदी, दोपहर में चटक धूप ने बढाई उमस

जनपद में मई माह की शुरुआत में ही लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह भी बूंदाबांदी के बाद चटक धूप खिली। इसकी वजह से तापमान अधिकतम 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। उमसभरी गर्मी की वजह से लोग व्याकुल दिखाई दिए और निजात पाने के लिए तमाम जतन करते दिखाई दिए। बता दें कि गत शुक्रवार की सुबह बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन शाम के समय धूप खिलने से मौसम साफ होने की उम्मीद रही। शनिवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

जिससे लोगों को गर्मी से निजात की उम्मीद रही, लेकिन मौसम साफ हो गया और दिनभर चटक धूप खिलती रही। जिससे तापमान बढ़ गया। शनिवार को न्यूनतम 28 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को उमसभरी गर्मी का अहसास हुआ। लोग पसीने से तरबतर रहे और गर्मी से बचाव को उपाय करते दिखाई दिए। गर्मी की वजह से दोपहर के समय बाजारों में भी भीड़भाड़ काफी कम रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।