आंधी व बारिश से चरमराई तीर्थ नगरी सोरों में बिजली आपूर्ति
Agra News - रविवार की सुबह सोरों में आई तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आई, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली विभाग ने...

तीर्थ नगरी सोरों में रविवार की सुबह आई तेज आंधी के बाद बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति सुबह के समय नहीं होने से लोग परेशान रहे। दोपहर में बिजली आई भी लेकिन शाम तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। रविवार की सुबह आई तेज आंधी के बाद सोरों में 33 केवीए की बिद्युत लाइन में खराबी होने की वजह से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। तीर्थ नगरी के घरों में लगे इन्वर्टर बैठ गए।
बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए मशक्कत करते रहे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। उसके बाद भी लगातार शाम तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। विगत दिनों आए तूफान की बजह से बिजली आपूर्ति बाधि रही थी। स्थानीय लोग निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।