heavy rain the highway became like river Innova floating like paper भारी बारिश का बाद दरिया बन गया हाइवे, कागज की तरह तैरने लगी इनोवा कार; वीडियो, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ heavy rain the highway became like river Innova floating like paper

भारी बारिश का बाद दरिया बन गया हाइवे, कागज की तरह तैरने लगी इनोवा कार; वीडियो

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद पुणे-सोलापुर हाइवे पर जलजमाव हो गया। कहीं-कहीं तो ऐसा लग रहा था जैसे कि यह हाइवे नहीं नदी हो। इसी में एक इनोवा कार तैरती हुई नजर आई।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 08:54 AM
share Share
Follow Us on
भारी बारिश का बाद दरिया बन गया हाइवे, कागज की तरह तैरने लगी इनोवा कार; वीडियो

इस बार मॉनसून 8 दिन पहले ही केरल पहुंच चुका है। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एक दिन पहले पुणे और सोलापुर में हुई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। पुणे-सोलापुर हाइवे का नजारा एकदम नदी जैसा था। यहां पानी की तेज धार में एक इनोवा कार कागज की तरह बहती हुई दिखाई दी। मौसम विभाग का कहना है कि 35 साल बाद महाराष्ट्र में इतनी जल्दी मॉनसून आ गया है।

हाइवे पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक रेंग रहा था। वहीं अधिकारियों ने तत्काल पानी निकालने का काम शुरू किया। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि मौसम की जानकारी लेने के बाद लोग यात्रा पर निकलें। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई और अन्य इलाको में अगले तीन दिनों में मॉनसून आ सकता है। इससे पहले 1990 में ऐसा हुआ था कि मॉनसून 20 मई को ही महाराष्ट्र पहुंच गया था। महाराष्ट्र में तटीय कोंकण इलाके में और मुंबई में पिछले दो दिनों से प्रीमॉनसून बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों में मुंबई, बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश, और तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों में मॉनसून पहुंच सकता है।

शनिवार को ही मॉनसून केरल के तट पर पहुंच गया था। आम तौर पर मॉनसून 1 जून को केरल पहुंचता था। 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर पाता था। 15 अक्टूबर तक मॉनसून पूरी तरह से वापस चला जाता था। मॉनसून आम तौर पर 7 जून तक मुंबई पहुंचता था और 11 जून को मुंबई। लेकिन इस बार प्रीमॉनसून बारिश भी कहर ढा रही है। वहीं मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच चुका है और अगेल तीन दिन में ही मुंबई पहुंचने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।