Women Celebrate Vat Savitri Vrat for Husbands Longevity सौभाग्य और समृद्धि के लिए रखा वट सावित्री व्रत, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsWomen Celebrate Vat Savitri Vrat for Husbands Longevity

सौभाग्य और समृद्धि के लिए रखा वट सावित्री व्रत

Bijnor News - मंगलवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा, जिसमें पति की लंबी आयु के लिए कामना की गई। वटवृक्षों के पास पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। यह पर्व हिन्दू धर्म में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 28 May 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
सौभाग्य और समृद्धि के लिए रखा वट सावित्री व्रत

मंगलवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख पति की लंबी आयु के लिए कामना की। वटवृक्षों के समीप महिलाओं का पूजन के लिए तांता लगा रहा। वट अमावस्या पर सुबह से ही शहर व गांव में महिलाओं ने परंपरा के अनुसार व्रत रखा और श्रद्धापूर्वक वटवृक्ष की पूजा अर्चना की। वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। शहर में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर वटवृक्ष का व्रत पूजन किया और वट वृक्ष के चारों ओर सूत्र बांधा। मान्यता है, कि अमावस्या के दिन इस व्रत को रखने और वट वृक्ष की पूजा करने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।