शादी का झांसा देकर होटल में किशोरी से दुराचार
Agra News - मलपुरा क्षेत्र में एक किशोरी से शादी का झांसा देकर दुराचार किया गया। आरोपी अजय ने किशोरी को होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पीड़िता...

थाना मलपुरा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार किया गया। आरोपी बदहवास हालत में किशोरी को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को दबोच लिया है। मामला थाना मलपुरा के एक गांव का है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय बेटी की एक शादी समारोह में युवक अजय से मुलाकात हुई। उसने किशोरी को बातों में फ़ंसा लिया । शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि शनिवार दोपहर अजय किशोरी को बहलाकर-फुसला कर होटल में ले गया। यहां एक कमरे में उसने किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद किशोरी की हालत खराब हो गई। आरोपित आनन–फानन में उसे होटल से ले गया फिर रास्ते में छोड़ दिया। किशोरी ने इसकी जानकारी बड़ी बहन को दी। कुछ ही देर में बहन किशोरी के पास पहुंच गई। वह उसे घर ले गई। पिता के साथ थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। इंस्पेक्टर पवन कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।