कर्मचारियों ने चुराया पीवीसी पाइप बनाने कच्चा माल
Agra News - ट्रांस यमुना क्षेत्र में गोयल पाइप फैक्ट्री के दो कर्मचारियों ने रात में पीवीसी पाइप बनाने का कच्चा माल चुरा लिया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। फैक्ट्री के मालिक रवि अग्रवाल ने पुलिस से शिकायत की,...

ट्रांस यमुना क्षेत्र में फैक्ट्री के दो कर्मचारियों ने पीवीसी पाइप बनाने के कच्चे माल को रात में पार कर दिया। आरोपितों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मालिक रवि अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। विजय नगर कॉलोनी निवासी रवि अग्रवाल ने बताया कि ट्रांस यमुना क्षेत्र में गोयल पाइप नाम से उनकी फैक्ट्री है। 19-20 मई को रात्रि करीब तीन बजे फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी मनोज और राजेश पीवीसी बनाने का कच्चा माल रेजिन और केमिकल के करीब 28-30 कट्टे चोरी कर ले गए।
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस से शिकायत की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।