Buddha Purnima Celebration Grand Procession in Aligarh with Gautam Buddha s Palanquin बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत , Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsBuddha Purnima Celebration Grand Procession in Aligarh with Gautam Buddha s Palanquin

बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Aligarh News - फोटो... शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा तथागत गौतम बुद्ध का डोला पंचशील के ध्वज

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 12 May 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

फोटो... शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा तथागत गौतम बुद्ध का डोला पंचशील के ध्वज के साथ शोभायात्रा में आगे बढ़े बौद्ध अनुयायी अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को सुबह डॉ. आंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और डीजे साउंड के साथ बढ़ी यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। सुबह आठ बजे राष्ट्रीय संगठक एवं प्रभारी उप्र. बीएसआई जय सिंह सुमन, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध, जिलाध्यक्ष वीर सिंह गौतम ने तथागत बुद्ध व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। संचालन साहब सिंह बौद्ध ने किया।

राष्ट्रीय संगठक ने आंबेडकर पार्क से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में तथागत गौतम बुद्ध का डोला आकर्षक रहा। इसके साथ सम्राट अशोक, डॉ. आंबेडकर की झाकियों के साथ अन्य झांकी शामिल रहीं। गीत-संगीत के साथ आगे बढ़ी शोभायात्रा में अनुयायी पंचशील के ध्वज लेकर चले। यात्रा में बुद्ध, अशोक, डॉ. आंबेडकर के नारे गूंजते रहे। भगवान बुद्ध के डोले पर विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रास्ते में स्टॉल लगाने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धम्म उपासकों को रास्ते में सब्जी पूरी, फल, खीर, शरबत खिलाकर स्वागत किया गया। शोभयात्रा कठपुला, बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, नौरंगाबाद, आंबेडकर कॉलोनी, डोरी नगर होते हुए बुद्ध विहार नगला मानसिंह पर पहुंची। बुद्ध विहार में भिक्षु द्वारा पंचशील दिया गया। शोभायात्रा में पूर्व मंत्री एवं विधायक चौ. महेंद्र सिंह, प्रभारी बसपा कानपुर एवं आगरा मंडल सूरज सिंह, विवेक बंसल पूर्व विधायक, रनवीर कश्यत प्रभारी बरेली मंडल, इंद्रजीत गौतम प्रदेश संरक्षक, सौदान सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह विक्रम, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम, कांती प्रसाद, मेघ सिंह गौतम, गजराज सिंह विमल, अशोक कुमार एड., सुमन गौतम, योद्धा सिंह, रामनाथ सिंह, राहुल बौद्ध शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।