मांगलिक क्रियाओं संग पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ
Aligarh News - बेसवां के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ। महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली और भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मयंक जैन ने...

- बेसवां के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में हो रहा आयोजन - महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाल भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया
अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आगाज ध्वजारोहण की मांगलिक क्रियाओं संग किया गया। आचार्यश्री 108 आदित्य सागर मुनिराज ससंघ के मंगल सानिध्य में महोत्सव का प्रारंभ किया गया।
महोत्सव के आगाज से पहले जैन समुदाय की महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। घट यात्रा में महिलाओं ने भक्त नृत्य करते हुए बेसवां मुख्य बाजार से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां दिल्ली से पधारे पुष्पेंद्र शास्त्री के निर्देशन में पंडाल की शुद्धि हुई। उसके उपरांत ध्वजारोहण डॉ एसके जैन देवेंद्र कुमारी जैन, दीप प्रज्जवलन अजय कुमार जैन, नीरजा जैन और मंडप का उद्घाटन एडवोकेट शैलेन्द्र जैन ने किया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण के साथ मांगलिक कार्य शुरू किया गया। मंगलायतन विश्वविद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा बहुत ही सुन्दर नृत्य भक्ति प्रस्तुति दी। शाम को आरती भजन आचार्य के प्रवचन हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन मयंक जैन प्रोफेसर ने किया। इस अवसर पर संजय जैन, विशाल जैन, शरद जैन, योगेंद्र कुमार जैन, मयंक जैन, सौरभ जैन पांड्या, गौरव जैन, दीपेंद्र जैन, भारत जैन, हरिकांत जैन, रविंद्र जैन, लक्ष्य जैन, विकास जैन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।