Good Friday Celebrated with Faith and Devotion by Christian Community in Bhagalpur गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थनाएं, कल मनाया जाएगा ईस्टर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGood Friday Celebrated with Faith and Devotion by Christian Community in Bhagalpur

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थनाएं, कल मनाया जाएगा ईस्टर

क्राइस्ट चर्च और संत बेनेडिक्ट चर्च में प्रार्थना प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 19 April 2025 05:14 AM
share Share
Follow Us on
गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थनाएं, कल मनाया जाएगा ईस्टर

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईसाई समुदाय ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। घंटाघर स्थित क्राइस्ट चर्च में दोपहर 12 बजे और कचहरी चौक के समीप संत बेनेडिक्ट चर्च में दोपहर 3 बजे से विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इस दौरान बाइबल वाचन, भजन गायन और उपदेशों के माध्यम से प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ने की घटना को स्मरण किया गया। क्राइस्ट चर्च के फादर रेव. प्रदीप कुमार हांसदा ने बताया कि गुड फ्राइडे वह दिन है जब प्रभु यीशु मसीह को मानवता के उद्धार के लिए क्रूस पर चढ़ाया गया। संत बेनेडिक्ट चर्च के फादर थॉमस ने बताया कि गुड फ्राइडे को लेकर चर्च में तीन घंटे की विशेष प्रार्थना सभा हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 11 बजे से ही ईस्टर पर्व मनाया जाएगा, और विशेष प्रार्थना कि जाएगी। ईस्टर को लेकर रविवार सुबह 8 बजे भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दिन यीशु मसीह के पुनरुत्थान का प्रतीक है और ईसाई धर्म का सबसे उल्लासपूर्ण पर्व होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।