तारीख पर आई महिला को दीवानी के बाहर पीटा,मुकदमा दर्ज
Aligarh News - अलीगढ़ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला पूजा के पति से दहेज उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान, पति और उसके साथियों ने महिला पर हमला किया और फैसले का दबाव बनाने की...

-पत्नी का पति से चल रहा विवाद,फैसले का दबाव बना रहे आरोपी -सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीवानी के बाहर तारीख पर आई महिला के साथ हमलावरो ने मारपीट कर दी। पत्नी का पति से विवाद चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टप्पल के गांव श्यारौल निवासी पूजा का पति से दहेज उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन हैं। दो दिन पहले वह दीवानी में तारीख पर आई थी। आरोप है कि दीवानी के बाहर पहंुचते ही पति व उसके साथियों ने पकड़ लिया। फैसले का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नितिन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।