Congress Holds Save Constitution Rally Amid BJP s Allegations संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsCongress Holds Save Constitution Rally Amid BJP s Allegations

संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Ambedkar-nagar News - कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSun, 4 May 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। जैसा उनके नेताओं ने कई बार कहा है, कोई संविधान रक्षा की बात करता है तो वह कांग्रेस है। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने जिला कार्यालय पर संविधान बचाओ रैली की तैयारी बैठक के दौरान कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के विभिन्न राज्यों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में अम्बेडकरनगर जिला मुख्यालय पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन आठ मई को किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान ने कहा कि जिस प्रकार से संविधान को बदलने की कोशिश भाजपा करती है, यह अनुचित है।

इसलिए लगातार कांग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहती है और संविधान बचाओ रैली के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा कितनी भी तैयारी कर ले अपने मंसूबे में सफल नहीं होगी। गुलाम रसूल छोटू के संचालन में हुई बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, अवधेश कुमार मिश्र, जितेन्द्र पटेल, सुखीलाल वर्मा, अमरनाथ यादव, बृजेश यादव, राजेश, प्रवेश, विपिन, शिवप्रताप यादव, मस्तराम शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।