आंधी से गिरे पेड़ में दबकर किसान की मौत
Jhansi News - झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के नोहरा गांव में एक वृद्ध किसान बृगभान सिंह की अचानक गिरे पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। तेज आंधी के कारण पेड़ गिरा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन...

झांसी (बबीना), संवाददाता बबीना थाना क्षेत्र के नोहरा गांव में आधी से गिरे पेड़ की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव नोहरा निवासी बृगभान सिंह राजपूत वृद्ध किसान थे। बीती देर शाम वह खेत पर रखवाली करने गए थे। तभी अचानक मौसम को मिजाज बिगड़ा। इससे पहले कि लोग संभल पाते अचानक तेज आंधी चलने लगी। जिससे बचने के लिए वह भागे। इसी बीच मेड़ किनारे लगा एक बड़ा पेड़ भर-भराकर गिर पड़ा। इससे पहले कि बृगभान कुछ समझ पाते, वह पेड़ की चपेट में आ गए।
जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई और वह लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने बचाव करते करते हुए पेड़ डालियां हटाई। उसके नीचे दबे बृगभान को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बृगभान के साथ उनकी बेटी जयंती व दामाद महराज सिंह रहते है। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।