विद्युत कर्मचारियों का शोषण न रुका तो आंदोलन होगा: कृष्ण कुमार
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने विद्युत विभाग में निजीकरण और निविदा कर्मचारियों की छटनी के खिलाफ धरना दे रहे कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने प्रबंधन समिति से तत्काल वार्ता...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विद्युत विभाग में निजीकरण व निविदा कर्मचारियों के छटनी का फैसला तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने विद्युत वितरण खंड अकबरपुर परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रबंधन समिति को आंदोलनरत कर्मचारियों से तत्काल वार्ता करनी चाहिए। जबकि जिम्मेदार लोग वार्ता करने के बजाए बिजली कर्मचारियों व संविदा कर्मचारियों और अभियंताओं का उत्पीड़न करने पर उतारू है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, गुलाम रसूल छोटू, उदयभान मिश्र, अमित कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेहान जैदी ने बताया कि विद्युत निगमों के निजीकरण व निविदा कर्मचारियों की छटनी के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों के चल रहे धरने में शामिल होकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आंदोलनरत कर्मचारियों से उनकी समस्याएं सुनी व उनके धरने को समर्थन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।