Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsPolice Arrests Accused in Dalit Minor Rape Case in Maliapur
नाबालिग से दुराचार में गिरफ्तार
Ambedkar-nagar News - दुलहूपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किशोरी के परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी मो. अफसर को उसके घर...
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 10 May 2025 11:41 PM

दुलहूपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग बालिका से दुराचार में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बीते दिनों मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार, एससी एसटी व पाक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी थी। उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा व हेड कांस्टेबल दिनेश आर्या ने वांछित अभियुक्त मो.अफसर पुत्र महबूब खान निवासी रसूलपुर बाकरगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।