Brutal Attack on Youth at Wedding Critical Condition After Beating बारात में गए युवक पर साथियों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsBrutal Attack on Youth at Wedding Critical Condition After Beating

बारात में गए युवक पर साथियों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Amroha News - एक युवक पर बारात के दौरान जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसे बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 27 April 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
बारात में गए युवक पर साथियों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बारात में गए युवक पर जानलेवा हमला कर उसे बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, हालत नाजुक बनी है। तहरीर पुलिस को दी गई है। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई से शुक्रवार शाम एक बारात आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव नियावली गई थी। बारात में सलेमपुर गोंसाई निवासी राजा भी शामिल था। वहां उसका अपने साथी रीशू से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रीशू व उसके साथ अन्य युवकों ने राजा को हॉकी व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बारात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर बेहोश पड़े राजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी पर राजा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद राजा को हायर सेंटर रेफर किया। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामला आदमपुर थाना क्षेत्र का होने व वहीं की पुलिस के स्तर पर कार्रवाई करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।