सफाई कर्मी ने दुल्हन की तरह सजाया स्कूल और कार्यालय
Amroha News - कंपोजिट विद्यालय अटेरना के सफाई कर्मी कल्याण सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्टता का उदाहरण पेश किया है। गणतंत्र दिवस पर विद्यालय को सजाने के लिए उन्होंने मेहनत से साफ-सफाई और रंग-रोगन किया।...

कंपोजिट विद्यालय अटेरना में तैनात क्षेत्र के मंजुरपुरा गांव निवासी अंशकालिक सफाई कर्मी कल्याण सिंह स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। सफाई कर्मी कंपोजिट विद्यालय और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में अपने काम को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। कर्मचारी ने हर साल की तरह इस बार भी कड़ी मेहनत से स्वच्छता की नजीर कायम कर अपने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के लिए मिसाल पेश की है। गणतंत्र दिवस पर साफ-सफाई से लेकर पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई के साथ अपने हाथों से रंग-रोगन कर कर्मचारी ने विद्यालय और कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया है। अपने काम के प्रति समर्पण और सेवाभाव की वजह से गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे विशेष अवसरों पर कल्याण सिंह हर साल अधिकारियों के हाथों सम्मानित होते रहे हैं। उनके प्रयासों को देखते हुए वह अधिकारियों के बीच प्रशंसा के पात्र बने हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।