Empowering Women Nari Shakti Jagran Camp Concludes at Kanya Gurukul Chotipura नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र समृद्ध होगा: आचार्य बाल कृष्ण, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsEmpowering Women Nari Shakti Jagran Camp Concludes at Kanya Gurukul Chotipura

नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र समृद्ध होगा: आचार्य बाल कृष्ण

Amroha News - कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में एक जून से चल रहे नारी शक्ति जागरण शिविर का समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, आत्मबोध और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। सम्पूर्ति सत्र में प्रतिष्ठित...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 9 June 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र समृद्ध होगा: आचार्य बाल कृष्ण

कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में एक जून से चल रहे नारी शक्ति जागरण शिविर के सम्पूर्ति सत्र का रविवार का समापन हुआ। इस शिविर का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, आत्मबोध और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविर का मुख्य आकर्षण सम्पूर्ति सत्र रहा, जिसमें देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित विद्वान शामिल हुए तथा नारी चेतना, आत्मगौरव, और सांस्कृतिक मूल्यों पर सारगर्भित भाषण दिए। युवतियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार किया। सम्पूर्ति सत्र के कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के महामंत्री व कुलपति, पतंजलि आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुकुल चोटीपुरा की आचार्या डा. सुमेधा जो प्रयास करती हैं नारी जागरण शिविर उसी का एक मूर्त उदाहरण है।

नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र समृद्ध होगा। मातृशक्ति के जागरण से ही संस्कृति और सभ्यता को नई दिशा मिलती है। नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की प्रेरणा है। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज,आध्यात्मिक एवं ध्यान गुरु (विश्व जागृति मिशन से डा.अर्चिका सुधांशु ने नारी शक्ति जागरण पर अपने विचार प्रकट किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।