Farmers Demand Action on Incomplete River Embankment from Water Minister अधूरे तटबंध निर्माण को लेकर जलमंत्री से लगाई गुहार, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Demand Action on Incomplete River Embankment from Water Minister

अधूरे तटबंध निर्माण को लेकर जलमंत्री से लगाई गुहार

Amroha News - मंडी धनौरा। गंगा खादर क्षेत्र में अधूरे तटबंध को लेकर जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने पुरजोर के साथ आवाज उठाई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 12 May 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
अधूरे तटबंध निर्माण को लेकर जलमंत्री से लगाई गुहार

गंगा खादर क्षेत्र में अधूरे तटबंध को लेकर जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने पुरजोर के साथ आवाज उठाई है। जिस पर उन्होंने प्रमुख सचिव से वार्ता कर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सरदार श्रमसिंह व प्रदेश सचिव सरदार अमनप्रीत सिंह आदि के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश के जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। यह उन्होंने तटबंध की समस्या को पुरजोर के साथ मंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण नहीं होने से हर वर्ष गंगा नदी में आने वाली बाढ़ से किसानों की मेहनत की कमाई जलमग्न होकर तबाह हो जाती है।

किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिस पर मंत्री ने प्रमुख सचिव से वार्ता कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।