Husband accused of dowry murder arrested दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया , Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsHusband accused of dowry murder arrested

दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया

Amroha News - पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया। बीते रविवार को क्षेत्र के गांव पालनपुर में बह रही रामगंगा पोषक नहर में अनामिका पत्नी राजकुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 18 Feb 2021 11:20 PM
share Share
Follow Us on
दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया

मंडी धनौरा। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया। बीते रविवार को क्षेत्र के गांव पालनपुर में बह रही रामगंगा पोषक नहर में अनामिका पत्नी राजकुमार निवासी नांदनौर माफी ने छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मंगलवार सुबह गोताखोरों ने अनामिका का शव शेरपुर खावड़ी के पास बह रही रामगंगा पोषक नहर के पुल के नीचे से बरामद किया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मामले में उसके पति, दो जेठ, एक जेठानी व एक ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मृतका के पति राजकुमार को पालनपुर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।