जोया टोल प्लाजा हटवाने के लिए भाकियू 14 मई को करेगी पंचायत
Amroha News - अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की बैठक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के गांव रसूलपुर स्थित आवास पर हुई। अध्यक्षता

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की बैठक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के गांव रसूलपुर स्थित आवास पर हुई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह व संचालन मुकेश चौधरी ने किया। पंचायत में चौधरी रामपाल सिंह पर हुए जानलेवा हमले की घटना की निंदा की गई। बताया कि दो आरोपी जेल जा चुके हैं जबकि दो आरापी अभी भी जेल से बाहर हैं। इसके अलावा निर्णय लिया गया कि आगामी 14 मई को जोया टोल प्लाजा पर बड़ी पंचायत होगी। कहा कि नियमानुसार एक टोल की दूसरे टोल से दूरी 65 किमी होनी चाहिए लेकिन जोया टोल प्लाजा व बृजघाट टोल प्लाजा की दूरी 35 किमी ही है, जो नियम विरुद्ध संचालित है।
मांग की कि जोया टोल को हटाया जाए। चेतावनी दी है यदि संबंधित अधिकारी 12 बजे तक पंचायत में नहीं पहुंचते हैं, तो हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध जताया जाएगा। इस दौरान मोहन सिंह बेनीवाल, आलोक कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, भगवान सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, काले सिंह, देवेश कुमार, हर्षित गिल, सुभाष चीमा, देवेश कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।