Rani Ahilyabai Holkar s 300th Anniversary Celebrated with Race and Rangoli Competition at JS Hindu Inter College दौड़ और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsRani Ahilyabai Holkar s 300th Anniversary Celebrated with Race and Rangoli Competition at JS Hindu Inter College

दौड़ और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Amroha News - अमरोहा। जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज में सोमवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डा. जीपी सिंह ने ब

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 19 May 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
दौड़ और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज में सोमवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डा. जीपी सिंह ने बताया कि दौड़ में विद्यालय की 100 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. जीपी सिंह, राजेश आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। दीपिका, चित्रा व सृष्टि पहले तीन स्थान पर रहीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। इसके पहले प्रधानाचार्य ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृतांत की जानकारी दी। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान मधुलिका गुप्ता, सावित्री देवी, डा.रीता ढिल्लो, सविता विश्नोई, नैंसी शर्मा, सारिका बाहेती, अनिल कुमार, शैलेश कुमार पंकज, डा.शिव शंकर यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।