Sugarcane Survey in District to Conclude by June 30 2023 गन्ना सर्वे एवं सट्टा के आंकड़ों का गांव गांव होगा प्रदर्शन, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSugarcane Survey in District to Conclude by June 30 2023

गन्ना सर्वे एवं सट्टा के आंकड़ों का गांव गांव होगा प्रदर्शन

Amroha News - अमरोहा। जिले में गन्ना सर्वेक्षण कार्य 30 जून तक चलेगा। फिलहाल 20 फीसदी से अधिक सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। 30 जून के बाद ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 19 May 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
गन्ना सर्वे एवं सट्टा के आंकड़ों का गांव गांव होगा प्रदर्शन

जिले में गन्ना सर्वेक्षण कार्य 30 जून तक चलेगा। फिलहाल 20 फीसदी से अधिक सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। 30 जून के बाद ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जो अगस्त तक चलेगा। अभियान के तहत गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी किसानों को उनके गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदु दिखाकर सहमति प्राप्त करेंगे। यदि किसी किसान की किसी बिंदु पर आपत्ति है तो निस्तारण किया जाएगा। किसान अपनी कृषि योग्य भूमि, गन्ना प्रजाति, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, बेसिक कोटा एवं बेसिक सट्टा का अवलोकन जरूर कर लें। यदि कोई त्रुटि है तो गन्ना पर्यवेक्षक को संबंधित अभिलेख देकर लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से मौके पर ही संशोधन कराया जा सकता है।

पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद गन्ना विभाग किसान के द्वार अभियान शुरू करेगा। इसके तहत ग्राम स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पहली बार गाटा संख्यावार कृषि योग्य भूमि एवं गन्ना क्षेत्रफल को प्रदर्शन में दर्शाया गया है, जिससे किसान द्वारा घोषणा पत्र में किए गए उल्लेख का राजस्व अभिलेखों से मिलान किया जा सकेगा एवं फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में गन्ना सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गन्ना सर्वे सट्टे के आंकड़ों का गांव-गांव प्रदर्शन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।