Severe Heatwave Followed by Sudden Thunderstorm and Rain in Amroha दिन में धूप ने झुलसाया, रात में तेज आंधी-बारिश की आफत, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSevere Heatwave Followed by Sudden Thunderstorm and Rain in Amroha

दिन में धूप ने झुलसाया, रात में तेज आंधी-बारिश की आफत

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप की तपिश ने लोगों को झुलसाए रखा। भीषण गर्मी में लोग पसीना-पसीना नजर आए। वहीं रात दस बजे मौसम का मिजाज एका

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 19 April 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
 दिन में धूप ने झुलसाया, रात में तेज आंधी-बारिश की आफत

शुक्रवार को दिनभर तेज धूप की तपिश ने लोगों को झुलसाए रखा। भीषण गर्मी में लोग पसीना-पसीना नजर आए। वहीं रात दस बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। गरज-चमक के साथ तेज आंधी के बीच बारिश हुई। बिजली गुल होने के साथ ही सड़कों पर अंधेरा पसर गया। वहीं तापमान में कुछ गिरावट आने से जरूर राहत मिली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकली व गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। शाम तक भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। इस बीच रात करीब दस बजे से अमरोहा व आसपास क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चली व बारिश शुरू हो गई। बदले मौसम के बीच तरावट घुल गई। गर्मी से जनजीवन को राहत मिली। वहीं बारिश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई। गेहूं की कटाई में जुटे किसानों को नुकसान की आशंका बनी है। बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदले रहने का अनुमान जताया है। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने अधिक बरसात होने व तेज हवा चलने की स्थिति में गेहूं व आम की पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई है। समाचार लिखे जाने तक जानमाल के किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।