महायज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ दी आहुतियां, गंगा आरती में उमड़ी आस्था
Amroha News - गजरौला में महामंडलेश्वर स्वामी जलेश्वरानंद गिरि महाराज के सानिध्य में चतुर्थ श्रीशिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं और रूद्राभिषेक कराया। कथा में बच्चों को...

गजरौला। महामंडलेश्वर स्वामी जलेश्वरानंद गिरि महाराज के सानिध्य में नगर के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे चतुर्थ श्रीशिव शक्ति महायज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि महाराज ने रूद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। दोपहर के सत्र में दिल्ली से आए पंडित नवनीत मिश्रा ने सुंदर कांड का पाठ किया। भगवान शिव व मां भगवती के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। सेवादल में शामिल दिल्ली के सचिव श्याम वर्मा ने कहा कि चतुर्थ श्रीशिव महायज्ञ एवं चतुर्वेद पारायण में तैयार होने वाली यज्ञशाला की परिक्रमा, कलश और पताका के दर्शन करने से मनुष्य के कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं।
शाम के सत्र में कथा व्यास काशी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु रामानंदाचार्य डा.रामकमलाचार्य वेदांती महाराज ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने से परिवार ही नहीं बल्कि समाज भी संस्कारवान बन जाएगा। उन्होंने श्रीराम वनवास के अलावा राजा दशरथ की कहानी का वर्णन भी सुनाया। कथा समापन पर गंगा आरती की गई, जिसमें आस्था उमड़ी। कथा में शामिल श्रद्धालु भजनों पर झूमे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक चौधरी वेदपाल सिंह, सहसंयोजक सतेंद्र सिंह भोला, देवेंद्र सिंह, राजीव बंसल, रूप सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, मनमोहन सैन, प्रमोद अलूना, कमलजीत कौर, अनिल शर्मा, धर्मपाल सिंह, ज्ञानप्रकाश, हंसी प्रधान, लोकेश तोमर, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।