अस्पताल में भर्ती पति के सदमे में महिला की मौत, घर लौटे पति ने भी दम तोड़ा
Amroha News - ढवारसी (अमरोहा), संवाददाता। पति के अस्पताल में भर्ती होने के सदमे में महिला की मौत हो गई। घर लौटे पति ने महिला को मृत देखा तो उसने भी दम तोड़ दिया। ए

पति के अस्पताल में भर्ती होने के सदमे में महिला की मौत हो गई। घर लौटे पति ने महिला को मृत देखा तो उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो मौत से घर में मातम छा गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरुवार को दंपति की एक साथ शवयात्रा निकली। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला आदमपुर का है। गांव निवासी 65 वर्षीय होरीलाल अस्थमा के मरीज थे। मंगलवार को हालत ज्यादा खराब होने पर उनके बेटे दिल्ली अस्पताल ले गए। इसकी जानकारी होरीलाल की पत्नी गंगादेई को बुधवार को हुई तो उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया।
जिससे गंगादेई की मौत हो गई। बुधवार शाम पुत्र होरीलाल की अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले आए। वहां होरीलाल ने गंगादेई को मृत देखा तो कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चंद घंटों में दोनों की मौत से घर में मातम छा गया। रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। बुधवार को गमी के बीच घर से दंपति की अर्थी एक साथ निकली। शवयात्रा देखने के लिए गांव की छतों तक भीड़ लग गई। एक ही अर्थी पर हुआ दंपति के शव का अंतिम संस्कार ढवारसी। एक साथ हुई दंपति की मौत की सूचना इलाके में फैल गई। उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। बुधवार को शवयात्रा निकालकर दोनों के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। शमशान घाट में दोनों का एक ही अर्थी पर अंतिम संस्कार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।