Police File Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Assault दहेज प्रताड़ना को लेकर नौ लोगों पर केस, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice File Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Assault

दहेज प्रताड़ना को लेकर नौ लोगों पर केस

Basti News - सल्टौआ में, सोनहा पुलिस ने एक विवाहिता नासरीन सिद्दीकी की शिकायत पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट के मामले में उसके नौ ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का निकाह 23 नवंबर 2024 को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 2 May 2025 12:17 PM
share Share
Follow Us on
दहेज प्रताड़ना को लेकर नौ लोगों पर केस

सल्टौआ। सोनहा पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट के मामले में नौ ससुराल वालों के खिलाफ सुंसगत धाराओं में केस दर्ज किया है। सोनहा थानाक्षेत्र के तकिया चक गांव निवासिनी नासरीन सिद्दीकी पुत्री मो. सलीम ने सोनहा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरा निकाह बीते 23 नवंबर 2024 को मझौआ रामप्रसाद गांव निवासी नफीस संग हुआ था। इसके बाद ससुराल में रहने लगी। ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के साथ मारने-पीटने लगे। इसी बीच मेरा शौहर मुझे मुंबई ले गया। मुंबई में भी वह मुझे मारने-पीटने लगा, मारपीट घर से भगा दिया।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि पीड़िता के तहरीर सास जहीदुन्निशा, ननद खालिदा, राशिदा, शायमा, शबनम, देवर समीर, ससुर हारून, पति नफीस व नंदोई सहबाज निवासी बसडिलिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।