एआईएफटीयु ने आयोजित किया मई दिवस पर कार्यक्रम
जमशेदपुर के प्रेमनगर लक्ष्मी नगर फुटबॉल मैदान में एआईएफटीयु (न्यु) द्वारा मई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। विभिन्न कवियों ने प्रगतिशील कविताएं...

जमशेदपुर। प्रेमनगर लक्ष्मी नगर फुटबॉल मैदान - जमशेदपुर में एआईएफटीयु (न्यु) की ओर से मई-दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिए। कार्यक्रम की शुरुआत में केएन प्रजापति और श्याम के द्वारा क्रान्तिकारी गीत प्रस्तुत किए गए। उसके बाद कवि अशोक शुभदर्शी, शैलेन्द्र कुमार अस्थाना, ज्योत्स्ना अस्थाना, नाजिर अहमद नाजिर मनीष, संजय सोलोमन, सुनील कुमार, सतीश, निशांत राजपूत आदि ने प्रगतिशील कविताएं प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद कई वक्ताओं ने मई दिवस" पर अपने विचार व्यक्त किए। सबसे पहले एआईएफटीयु (न्यू)के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सियाशरण शर्मा ने देश मे मजदूरों की हालात पर प्रकाश डालते हुए एनडीए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने 44 श्रम कानूनों को खारिज कर 4 मालिक पक्षीय श्रम कोड को लागू करने की मोदी सरकार की मुहिम का खुलासा किया।उन्होंने यह भी बताया कि मेहनतकशों की बुनियादी सवालों को संबोधित करने के बजाय मोदी सरकार विभाजनकारी नीतियों को आगे बढ़ाकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। श्री शर्मा ने मजदूरों को आर्थिक लड़ाई के साथ साथ राजनीतिक व सामाजिक संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।