Ayodhya s New Roads Kshir Sagar and Awadh Arrival Paths Completed रामधाम में दो और पथ बनकर तैयार दिखने लगी सुंदरता, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya s New Roads Kshir Sagar and Awadh Arrival Paths Completed

रामधाम में दो और पथ बनकर तैयार दिखने लगी सुंदरता

Ayodhya News - अयोध्या में रामधाम में क्षीर सागर और अवध आगमन पथ का निर्माण पूरा हो गया है। ये पथ लगभग नौ करोड़ की लागत से बने हैं और हरियाली को प्रमुखता दी गई है। दोनों पथ 700 मीटर लंबे हैं और इनकी सुंदरता स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 18 April 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
रामधाम में दो और पथ बनकर तैयार दिखने लगी सुंदरता

अयोध्या,संवाददाता। रामधाम में पथों की श्रृंखला में क्षीर सागर और अवध आगमन पथ भी बनकर तैयार हो गए हैं। शाम होते ही फैंसी लाइटों के जलने से नवनिर्मित पथ सभी को आकर्षित कर रहे हैं। लगभग नौ करोड़ की लागत से दोनों पथ कुल मिलाकर 700 मीटर में बनाएं गए हैं। अवध आगमन पथ पर हरियाली को प्रमुखता दी गई है। रामपथ से जोड़ते हुए दोनों पथ बनाए गए हैं। रामपथ ,धर्मपथ, भक्ति पथ, राम जन्मभूमि पथ के बाद अब दो और पथों के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने दोनों पथों को एक दूसरे को जोड़ते हुए बनाया है। अयोध्या धाम जंक्शन परिसर के बाहर निकलते ही यात्री इन पथों से निकल कर रामपथ फिर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। क्षीर सागर पथ को भक्ति पथ की तरह सीमेंट से सीसी रोड तो वहीं दूसरी तरफ अवध आगमन पथ को डामर से बनाया गया है। अन्य पथों की तरह यहां भी 2.7 मीटर के फुटपाथ बनाए गए हैं। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले अन्य पथों को जल्दबाजी में बनाए जाने के कारण काफी संख्या में पेड़ काट दिए गए थे। जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में छांव की तलाश में लोग दर -दर भटकते देखे जा सकते हैं। खास मौकों पर श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए जिला प्रशासन को अस्थाई व्यवस्था तक करना पड़ रहा है। इसलिए इस बार अवध आगमन पथ पर पहले से मौजूद पेड़ों को काटा नहीं गया है। साथ ही मार्ग के बीच में अब रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों को लगाने की योजना है। स्थानीय लोगों की माने तो यह दोनों पथ निर्माण के बाद अन्य बन चुके पथों से ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिख रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।