मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए होगा संगोष्ठी का आयोजन
Ayodhya News - अयोध्या में 26 मई को मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए एक मण्डलीय संगोष्ठी और युवा मत्स्य पालक संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गांधी सभागार में होगा और इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री...
Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSun, 25 May 2025 12:25 AM

अयोध्या। उपनिदेशक मत्स्य अयोध्या व देवीपाटन मण्डल राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 26 मई को आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या कार्यालय परिसर स्थित गांधी सभागार में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मण्डलीय संगोष्ठी एवं युवा मत्स्य पालक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।