Thieves Break into Multiple Homes in Nizamabad s Badgaon Steal Thousands चार घरों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsThieves Break into Multiple Homes in Nizamabad s Badgaon Steal Thousands

चार घरों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Azamgarh News - निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार रात चोरों ने पांच घरों का ताला तोड़कर हजारों के सामान चुरा लिए। पीड़ितों को गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने जांच शुरू की है और गांव में दहशत का...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 3 April 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
चार घरों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

निजामाबाद थाना क्षेत्र बड़ागांव की घटना फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की रात चोर पांच घरों का ताला तोड़कर हजारों के समान उठा ले गए। परिवार के लोगों को गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवसागर प्रजापति के घर में बुधवार रात चोर घुए गए। इसके बाद तीन कमरों का ताला तोड़कर कपड़े से भरे दो बॉक्स उठा ले गए। घर के पीछे बाग में दोनों बॉक्स टूटे मिले। बॉक्स में रखा चांदी का पायल गायब था। भूसे के घर में भी सेंध काटने का प्रयास किए। कैलाश विश्वकर्मा के घर का मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया। लल्लू के घर में ताला तोड़कर कपड़े से भरा बॉक्स उठा ले गए। टूटा हुआ बॉक्स बगल में फेंका मिला। पास में अमरजीत के घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। इसके साथ ही जसवंत के घर का ताला तोड़कर कपड़े से भरा एक बॉक्स चोर उठा ले गए। बॉक्स को तोड़कर पास में ही फेंक दिया गया। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर फरिहा चौकी की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से गांव के लोगों में दहशत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।