Tragic Bike Accident in Mustafabad Village Young Man Dies After Collision with Nilgai नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Bike Accident in Mustafabad Village Young Man Dies After Collision with Nilgai

नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Azamgarh News - अंबारी-फूलपुर मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के समीप एक बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिससे 36 वर्षीय सनोज यादव की मौत हो गई। मुंबई में व्यवसाय करने वाले सनोज अपने पिता के साथ घर आए थे। घटना के समय वे खेत देखने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sat, 5 April 2025 05:50 AM
share Share
Follow Us on
नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

अंबारी, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी-फूलपुर मार्ग पर स्थित मुस्तफाबाद गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सनोज यादव पुत्र हंसराज यादव मुंबई में रहकर अपना व्यवसाय करता था। जौनपुर के शाहगंज में उसका मकान बन रहा है। मकान निर्माण के सिलसिले में सनोज अपने पिता के साथ एक माह पूर्व मुंबई से घर आया था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सनोज बाइक से अपना खेत देखने के लिए जा रहा था। रास्ते में मुस्तफाबाद गांव के समीप पहुंचा था। तभी अचानक झाड़ियों से नीलगाय का झुंड निकलकर सड़क पर आ गया। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई। इससे सनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मां सुदामा देवी एवं पत्नी प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत सनोज के दो पुत्रों में 15 वर्षीय अंश और 13 वर्षीय अभिषेक हैं। सनोज दो भाइयों में बड़ा था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।