मारपीट में दादा की मौत, पौत्र घायल
Azamgarh News - आजमगढ़ के सुघरपुर गांव में रविवार रात मारपीट के दौरान 70 वर्षीय बरसातू की मौत हो गई। उनका 20 वर्षीय पौत्र मनीष बिंद घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और...

आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर गांव में रविवार की रात मारपीट के दौरान दादा की मौत हो गई। उसका पौत्र घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बरसातू घर पर थे। गांव में बरात आई थी। बरात में गए घरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोग बरसातू के पौत्र 20 वर्षीय मनीष बिंद को पीटने लगे। वह बचाव के लिए घर में भागा। हमलावार पीछा करते हुए घर में घुस गए।
इसकी जानकारी होने पर बरसातू बीचबचाव के लिए पहुंचे। मारपीट के दौरान वे गिर गए। इसके बाद नहीं उठे। परिजन बरसातू और मनीष बिंद को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बरसातू को मृत घोषित कर दिया। घायल मनीष का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बरसातू के पुत्र मदन लाल की तहरीर पर पुलिस ने राकेश बिंद, भारत बिंद, विवेक बिंद, अनिल बिंद और राजू बिंद निवासी सुघरपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।